लखनऊ

पारा में मिला दस दिन पुराना युवक शव, जाँच में जुटी पुलिस

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालात में सरोसा भरोसा नई बस्ती के पास नाले में मिली। शव को देखकर क्षेेत्र में हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पारा के सरोसा भरोसा नयी बस्ती कालोनी के पास नाले में एक 35 वर्ष व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव लगभग दस दिन पुराना बताया जा रहा है। उसने काली रंग की जिंस एवं सफेद रंग की बनियान पहनी थी। शव काफी दिन पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। उसके शरीर पर कोई जाहीरा चोट के निशान नहीं मिले है। उसके एक हाथ पर अंग्रेजी में अर्जुन कुमार लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

सम्पर्क

 

Related Articles

Back to top button