लखनऊ

रमगढ़ा की बहू ने बढ़ाया जिले में गाँव का मान

पिता की प्रेरणा, ससुर के आशीर्वाद व पति के पूर्ण सहयोग तथा पूर्ण मेहनत से बनी हूँ डिप्टी एसपी “आकांक्षा मिश्रा”
मलिहाबाद। लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमगढ़ा के रहने वाले पुतान प्रसाद मिश्र के छोटे पुत्र की व ललित किशोर मिश्र के छोटे भाई शिवा मिश्रा की पत्नी आकांक्षा मिश्रा ने पिता से मिली प्रेरणा तथा अपनी निष्ठापूर्ण मेहनत से अपने पिता ससुर पति सहित देश व प्रदेश में अपने जिले व गाँव का नाम ऊँचा किया है।
जिसने पूरे गांव में हर्ष व गौरव पूर्ण माहौल बना दिया है ।
वही आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि मेरी सफलता प्राप्ति में मेरे पिता जो कि उपनिरीक्षक थे वर्तमान में स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरवी) डीआईजी के सीए हैं। आकांक्षा मिश्रा के अनुसार पहले से ही सिविल सेवा में रूचि होने के कारण मैने लखनऊ की इंटीग्रल युनिवर्सिटी से बीबीए किया 2017 में बीएड फिर तैयारी में लग गई। लेकिन इसी वर्ष मेरी शादी लखनऊ के रमगढ़ा में शिवा मिश्रा से हुई। मैने अपनी आगे की पढ़ाई व तैयारी के लिए पति से कहा तो मेरी ससुराल के सभी लोगों ने मेरा पूर्ण सहयोग किया तथा मैं सभी के सहयोग व आशीर्वाद से यूपी पीसीएस 2022की परीक्षा दी तथा मेरा चयन डिप्टी एसपी पद पर हुआ है। उनका कहना है कि किसी भी कठिन से कठिन कार्य में सफलता प्राप्त करने में दृढ़ संकल्प तथा अपने लोगों का पूर्ण सहयोग से की गयी मेहनत में सफलता अवश्य मिलती है।

Related Articles

Back to top button