अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

बेखौफ बदमाशों ने डेरी संचालक को मारी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श विहार में बदमाशों ने एक दूध डेयरी संचालक की गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी अनुसार कुलदीप मिश्रा निवासी सुदामा होटल के पीछे नमस्ते इंडिया डेयरी के मैनेजर बताए जा रहे हैं। बेखौफ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कुलदीप पर अंधाधुन गोलियां चलाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस की माने तो कुलदीप के सिर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए एरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसीपी काकोरी, एडीसीपी सहित डीसीपी मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का स्थानीय निरीक्षण किया।

https://youtu.be/DfY8BAIDZYM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button