लखनऊ

सपा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दिर्घायु के लिए किया गया बुद्धेश्वर में हवन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना को लेकर रविवार को लखनऊ के प्राचीन बुद्धेश्वर मन्दिर  में हवन किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन कर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता में चल रहा है। वह आईसीयू पर हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सपा नेता व समर्थक प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
मैनपुरी सांसद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी रविवार शाम सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के सपा नेताओं को मिली। सपा संरक्षक का उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। वह आईसीयू पर हैं। इसकी जानकारी होने पर सपा नेता बेचैन हो गए और अपने नेता की दीघार्यु के लिए प्रार्थना करने में जुट गए।  वही पूजा अर्चना कर हवन किया गया जिसमे दिनेश कुमार कठेरिया पार्षद प्रत्याशी न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड , छवि लाल रावत राष्ट्रीय सचिव सामाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी,अजय भारती, गुरु प्रसाद, श्री कृष्ण लाल, शुभम राजपूत,प्रदीप राजपूत, संजय, हेम करन लाल गुरू जी, मनीष कुमार समेत अन्य सामाजवादी साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button