अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों की नदी में डूबने से मौत

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। जबकि दो युवकों को सही समय पर पानी से बाहर निकाल लिया जाए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार ठाकुरगंज स्थिति लालाबाग गांव में सोमवार जागरण हुआ था हो रहा था। जागरण की समाप्ति के बाद भक्त घैला पुल के पास गोमती नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान संतराम यादव व अमन साहू अधिक गहरे पानी में चले गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। वही डूब रहे मटोले यादव व पवन यादव को समय रहते बचा लिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button