अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में सिलेंडर से विस्फोट, एक की मौत

लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री प्रशासन के मुंह पर एक बड़ा तमाचा है। सोमवार को इस अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट हो गया। विस्फोट गैस सिलेंडर की बताई जा रही है। घटना के बाद से मुख्यमंत्री कार्यालय की फोन की घंटियां बजनी शुरू हो गई। आनन-फानन में घटना स्थल पर डीएम, एसडीएम एवं पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। युद्ध स्तर पर घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना को संज्ञान में लेकर शोक जताते हुए घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।

बीकेटी के बरगदी गांव में एक अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से एक बड़ा विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तगड़ा था कि मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में सलमान पुत्र शाहिद उम्र 25 वर्ष, सैफ पुत्र असलम उम्र 17 वर्ष, समर पुत्र सलमान उम्र 8 माह, शबनम पत्नी असलम उम्र 35 वर्ष, जाकिरा पत्नी स्वर्गीय खलील उम्र 50 वर्ष, निवासीगण ग्राम बरगदी थाना बीकेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सौ सैय्या अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान जुबेर (30) पुत्र खलील निवासी ग्राम बरगदी थाना बीकेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि इस घर में अवैध रूप से पटाखा भी बनता था। मौके पर पहुंचे संवाददाता को छत के ऊपर कुछ अनार बम के टुकड़े एवं पटाखों में प्रयोग किए जाने वाले कागज भी मिले हैं। फिलहाल शासन प्रशासन मामले की जांच पड़ताल कर रहा है। इस घटना में कुल 14 लोग घायल हुए हैं। चार गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि 10 अन्य घायलों को सौ सैय्या अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

Related Articles

Back to top button