अपराधलखनऊ

पीएमटी ग्राउंड के पास मासूम को हाफ डाला ने रौंदा

लखनऊ। राजाजीपुरम दोपहर घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम को हाथ डाला ने रौंद दिया। जिस की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौके से डाला व डाला चालक को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर 1: 30 बजे पीएमटी ग्राउंड के पास हैदर कैनाल निवासी विकलांग साह मोहम्मद की दो वर्षीय बेटी नूर जहां रोड के किनारे खेल रही थी। उसी दौरान यूपी 32 आरएन 4207 हाफ डाला नर्सरी का सामान लेकर पहुंचा। सामान उतरने के दौरान नूर जहा वही उसी जगह खेल रही थी। जैसे ही डाला सामान उतार कर आगे बड़ा तभी मासूम नूर जहा गाड़ी के पहिए के नीचे आ गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से डाला व डाला चालक नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पिता साह मोहम्मद रोड किनारे गमले बेच कर और मां हसीना घर घर चौका बर्तन कर अपना पेट पालती थी। जिसके मृतका सहित पांच बेटियां और एक बेटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button