अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

पुलिस से कर रहे थे खेल, जीआरपी ने भेज दिया महिला सहित दो को जेल

लखनऊ। पुलिस से कर रहे थे खेल, जीआरपी पुलिस ने भेज दिया जेल। यह मामला चारबाग जीआरपी पुलिस का है। चारबाग जीआरपी पुलिस ने चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी सहित दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की माने तो वादी ने लिए गए कर्ज से बचने के लिए पुलिस को गुमराह करते हुए चोरी 1400 ग्राम सोना चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना चारबाग पुलिस कर रही थी।
मिली जानकारी अनुसार ट्रेन संख्या 15933 अमृतसर तिनसुतिया एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री विवेक रस्तोगी द्वारा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपने पिट्ठू बैग में रखे 1400 ग्राम सोना जिसकी कीमत ₹65 लाख रुपए चोरी होने की सूचना दी। इस सूचना पर जीआरपी के थाना शाहजहांपुर को अटेंड करने के लिए कहा गया। जिस पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक शाहजहांपुर यात्री विवेक रस्तोगी से वार्ता करते हुए सनसनीखेज घटना को बरेली में दर्ज करते हुए। मुकदमे की विवेचना चारबाग जीआरपी पुलिस को दी गई। विवेचना के दौरान वादी द्वारा रचा गया सारा षड्यंत्र खुलकर सामने आ गया।  वादी विवेक रस्तोगी ने कर्ज से निपटने के लिए अपने ही साथियों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने प्रकाश में आए विवेक कुमार रस्तोगी पुत्र स्वर्गीय बृजेश किशोर रस्तोगी निवासी 27 सौदागरान मजार वाली गली थाना जिला जनपद बरेली, आशीष रस्तोगी पुत्र राकेश रस्तोगी निवासी बीना शर्मा वाली गली, थाना सुभाष नगर जनपद बरेली, लक्ष्मी यादव पुत्री स्वर्गीय अमर सिंह निवासी भरतौल थाना कोतवाली सदर जनपद बरेली को बरेली जनपद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 140 ग्राम पीली धातु (सोना) बरामद कर जेल के लिए रवाना कर दिया। पुलिस को दी गई झूठी सूचना से पूरा पर्दा उठ गया और आरोपी मौजूदा समय में जेल की हवा खा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button