लखनऊ

भवरेश्वर सेवा यात्रा चिकित्सा शिविर कैम्प का हुआ आयोजन

निगोहां (लखनऊ)। प्रकृति भारती द्वारा संचालित समग्र ग्राम विकास के अंतर्गत भवरेश्वर सेवा यात्रा चिकित्सा शिविर के क्रम में रविवार 11 सितंबर को मोहनलालगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में उतरावां,भावाखेड़ा, डेबरिया, राती, जमादार खेड़ा, जबरौली, भदेदुवा, खुजौली सहित 30 ग्राम पंचायतों में एक साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।सुबह 10 से शिविर प्रारंभ हुआ और 3 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का इलाज किया गया। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, वंचित लोग अपना अपना इलाज कराकर ग्रामीण उत्साहित होकर चेहरे पर खुशी दिखी। मोहनलालगंज के बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री समाजसेवी एडवोकेट सुशील रावत के मुताबिक कुछ दिनों के बाद मोहनलालगंज क्षेत्र के अन्य गांवों में भवरेश्वर सेवा यात्रा के क्रम में पुनः मेडिकल कैंप लगाए जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button