दुबग्गा में कई दिन पुराना पेड़ से लटकता मिला शव

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र के जंगल में रस्सी के सहारे एक युवक शव लटकता हुआ देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो शव कई दिन पुराना है। जिसके कारण उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है। उसने काली लोबर और काली फूलबाजू की टीशर्ट पहन रखा है। उसकी लंबाई लगभग 5.5 इंच बताई जा रही है। संभवत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस पंचना ने की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में दुबग्गा इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पंचनामें की कार्रवाई प्रचलन में है।



