लखनऊ
स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

लखनऊ। देवपुरी इंफ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उसकी शोभा बढ़ाई।
रैली का आयोजन नरौना प्रधान पवन कुमार उर्फ रिंकू यादव ने किया। इस रैली में हजारों की तादाद में क्षेत्रवासी व देवपुर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले सहयोगी शामिल रहे। यह यात्रा काकोरी मोड देवपुरी ऑफिस से ग्राम सलेमपुर पतौरा नरौना से होते हुए ग्राम सरोसा भरोसा व सदरौना से होकर आगरा हाईवे से देवपुरी ऑफिस पर स्थगित हुई। आजादी की 75 वीं सालगिरह व अमृत महोत्सव पर नरौना प्रधान रिंकू यादव ने सभी क्षेत्रवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।



