लखनऊ

पारा में जहरीली मिठाई खाने से सात लोग बीमार

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के चंद्रोदय नगर में जहरीली मिठाई खाने से सात लोग बीमार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें छह की हालत सामान्य है। जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पारा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन मृतक की बहन आलमनगर मिठाई की दुकान से अपने भाइयों के लिए मिठाई खरीदी थी और कृष्णानगर से अपने भाई चंद्रोदयनगर निवासी थाना पारा राकेश कुमार गौड़ व बड़े भाई के घर मिठाई लेकर रक्षाबंधन में आई थी। उस मिठाई को खाने के बाद तीनों परिवार के साथ लोग बेहोश हो गए। जिन्हें पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया साथ लोगों में से एक राकेश कुमार गौड़ (55) की बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोग अब भी अजंता अस्पताल व बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। चार लोग घर वापस आ गए हैं जो खतरे से बाहर है। मृतक के घर पर उक्त मिठाई का एक पीस मौजूद है। जिसे कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया। फूड सेल के अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में मृतका की बहन से जानकारी कर संबंधित दुकान से मिठाई का सैंपल लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button