लखनऊ

पारा में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

लखनऊ। राजधानी के थाना पारा अंतर्गत एक 35 वर्षीय युवक का शव भुवर पुल के पास खाली प्लॉट में देखा गया। आसपास लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार समय करीब 11:00 बजे लगभग यूपी 112 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई। एक अज्ञात पुरुष शव उम्र करीब 30 से 35 वर्ष ग्राम भुवर क्षेत्र थाना पारा क्षेत्र में मिला। जिसके हाथ पर अपठनीय शब्द टैटू गुदा हुआ हल्का पढ़ने में अमरेश गौड/अमरेंद्र गौड लिखा हुआ प्रतीत हो रहा है। शव लगभग 20 -25 घंटा पुराना लग रहा है। प्रथम दृष्टिया मृतक गरीब /लेबर किस्म का व्यक्ति लग रहा है। जिसके कमर पर बेल्ट की जगह रस्सी से बाधा हुआ है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। आसपास के थानों में इसकी सूचना दी गई है। जल्दी ही युवक की शिकायत की जाएगी। युवक के शरीर पर कोई चेहरा चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button