लखनऊ

लामार्टिनियर कॉलेज के पास अचेत अवस्था में मिला वृद्ध, इलाज के दौरान मौत

लखनऊ। गौतमपल्ली स्थित लामार्टीनियर कॉलेज के पास रविवार की दोपहर नरेंद्र सिंह बेसुध पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आधार कार्ड की मदद से शिनाख्त करते हुए परिवार को सूचना दी गई है।

एडीसीपी मध्य राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि राहगीरों ने कॉलेज के पास वृद्ध के पड़े होने की सूचना दी थी। गौतमपल्ली थाने से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। जहां वृद्ध की पहचान शामली निवासी नरेंद्र सिंह के तौर पर हुई। परिवार वालों से फोन पर बात किए जाने पर पता चला कि नरेंद्र सिंह ने एक परिचित को करीब 75 हजार रुपये उधार दिए थे। जिसके वापस नहीं मिलने से वह काफी पेरशान थे। एडीसीपी के मुताबिक परिवार के आने पर ही घटना की सही वजह पता चल सकेगी।

Related Articles

Back to top button