अपराधलखनऊ

पारा में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
रामविलास पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम मौंदा थाना काकोरी ने पारा थाने पर सूचना देकर बताया कि 22 जून को करीब 01.00 बजे उसके पिता प्रहलाद उम्र करीब 60 वर्ष घर से निकले थे, देर शाम को घर वापस नही आये, उन लोगों ने काफी खोजा परन्तु कुछ पता नहीं चला। 23 जून को उनके पिता प्रहलाद का शव आगरा एक्सप्रेस -वे के पास मिला है। इस संबंध में एसआई राज सोनकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई गहरा चोट के निशान नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के 02 पुत्र व एक पुत्री है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button