लखनऊ

स्वर्गीय मुन्नी देवी क्रिकेट लीग का आयोजन

लखनऊ। शुक्रवार को स्वर्गीय मुन्नी देवी क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार चंद्रभान यादव ने क्रिकेट खेल रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वर्गीय मुन्नी देवी क्रिकेट लीग का मैच शुक्रवार को जीबी पंत क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इसमें रॉयल क्लब उन्नाव व शेर ए रजा के बीच जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स क्रिकेट क्लब उन्नाव की टीम महज 18 ओवर में 110 बनाकर आल आउट हो गई। इसमें मोहित कनौजिया 39 रन व विवेक कुमार 30 रन के अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सके। जिसमें शेर ए रजा की थोड़ी खराब शुरुआत हुई। 40 रन पर दो विकेट फिर धीरे-धीरे मैच शेरे रजा के पक्ष में चला गया। 4 विकेट खोकर 113 रन बना लिए। मैंने ऑफ द मैच का पुरस्कार बाबुल अली रहे। उन्होंने 3 ओवर में 4 विकेट झटक लिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार चंद्रभान यादव ने मैन ऑफ द मैच रहे वाहबुल अली को ट्राफी प्रदान की। साथ ही सभी खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट का आयोजन अभिषेक चौरसिया द्वारा किया गया। जिन की जमकर तारीफ की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button