अपराधलखनऊ

हसनगंज : एक लाख इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने हसनगंज इलाके में एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। बदमाश का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
इनामियां राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में था मुख्य आरोपी था। उसने लूट के दौरान गोली मारकर एक कर्मचारी की थी हत्या कर दी थी। चेकिंग के दौरान अलीगंज क्राइम टीम से हसनगंज इलाके में हुई मुठभेड़ हो गई।
थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि हसनगंज में समय करीब 03.00 बजे रात्रि पुलिस चेकिंग के दौरान बंधा रोड़ हेल्थ हॉस्पिटल थाना हसनगंज के पास बिना नम्बर की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसने पुलिस की गश्त देखकर पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। कमिश्नरेट पुलिस की जवाबी कार्यवाही में इनामिया राहुल सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी मोरापुर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल अभियुक्त को भाऊराव देवरस अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अभियुक्त के कब्जे से बिना नम्बर की एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल, अवैध असलहे व जिंदा कारतूस व 04 अदद खोखा कारतूस व सफेद और पीली धातु के आभूषण को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-273/2021 धारा 394/307/411/302 व थाना आशियाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 131/2021 धारा 392 में वांछित था। शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

Related Articles

Back to top button