दुबग्गा में होटल समेत 6 से अधिक झोपड़ियों में लगी आग

लखनऊ। दुबग्गा में रिंग रोड पर सड़क किनारे बने होटल और आधा दर्जन से अधिक झोपड़पट्टी आग की चपेट में आए गई। देखते ही देखते कला धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। आग की तपिश से होटल में रखे गैस सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फट गए। जिससे हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर आधा दर्जन लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार देर रात 2 बजे रिंगरोड पर सड़क किनारे बने होटल और झोपड़पट्टी से काला धुंआ निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी। शुरू में आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग भीषण होती देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। चौक, हजरतगंज और बीकेटी से दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर पहुंचे। इस बीच आग की तपिश से झोपड़पट्टी और दुकानों में रखे गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटने लगे। ताबड़तोड़ हुए धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। लेकिन तअ तक लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर अरविंद कुमार व वीरेंद्र का होटल व रामकुमार व जरीन की गुमटी आदि जलकर राख हो गई। चीफ फायर अफसर विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।



