कल रहेंगी शराब की दुकानें बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2022 के अन्तर्गत जारी अधिसूचना को दृष्टिगत रखते हुये 10 मार्च को मतगणना नियत है । मतगणना को मद्देनजर रखते हुये 10 मार्च को सम्पूर्ण दिवस हेतु आबकारी विभाग के अन्तर्गत आने वाली सभी प्रकार के अनुज्ञापन तथा दुकाने बंद रहेगी । इस बात की जानकारी जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने दी।
आबकारी विभाग द्वारा जनपद लखनऊ में चुनाव के अन्तर्गत व्यापकरूप से एवं सघनता से अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की गयी । इस दौरान चुनाव अधिसूचना लागू होने की तिथि से जनपद लखनऊ की प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी की 17 टीमों द्वारा कुल 4865 छापे मारे गये तथा लगभग 22 हजार अवैध नकली ढक्कन सहित कुल 47 हजार लीटर अवैध शराब जब्त की गयी , जिसमें 34 हजार लीटर का 01 टैंकर भी सम्मिलित है । सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान विभाग द्वारा 571 अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।



