उत्तर प्रदेश

बरेली में चरमराई कानून व्‍यवस्‍था, प्रख्यात डॉक्टर व अकाउंटेंट को बदमाशों ने गोली मारी

बरेली। बदमाशों ने शनिवार रात बरेली की कानूून व्‍यवस्‍था को किनारे कर जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने रुहेलखंड मेडिकल कालेज के एमडी डा. केशव आग्रवाल और एक बिल्‍डर के सीनियर एकाउंटेंट को गोली मार दी। दोनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अलग- अलग अस्‍पतालों में चल रहा है।
बारादरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस की गश्‍त की उस समय पोल खुल गई जब रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज के एमडी डाक्टर केशव अग्रवाल को बदमाशों ने गोली मार दी। वह स्टेडियम रोड पर स्थित शिव मंदिर से पूजा करके घर जा रहे थे। कार में वह पिछली सीट पर थे। जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ी पीछे से बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोली चला दी।
बदमाशों ने उनकी कार की विंड स्‍क्रीन पर फायर किया। गोली विंड स्‍क्रीन को तोड़ती हुई उनके जबड़े को चीरती हुई निकल गई। गंभीर हालत में उन्‍हें पास के ही डेलापीर स्थित केसलता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। होश में आने पर उन्‍होंने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे वह मंदिर में पूजा करने के बाद घर के लिए निकले थे तभी बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से उनके दो दांत टूट गए तथा जीभ से भी खून निकलने लगा। हालांकि अब हालत स्थिर है। सूचना मिलतेे ही एडीजी राजकुमार और एसएसपी रोहित सिंंह सजवाण भी अस्‍पताल पहुंच गए। बाद में डा. केशव अग्रवाल को देखने शहर विधायक अरुण कुमार भी पहुंचे। वहीं दूसरी वारदात 100 फुटा रोड पर हुई। वहां बिल्डर सोबती के सीनियर अकाउंटेंट राजीव सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। उन्‍हें नजदीक के एपेक्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी के मुताबि‍क जमीन के विवाद को लेकर राजीव सिंह पर गोली चलाई गई। जिस समय उनके गोली मारी गई उनके साथ प्रीत नाम का एक लड़का भी था।

Related Articles

Back to top button