लखनऊ

डॉ एम सी सक्सेना कॉलेज में हुई मारपीट, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

लखनऊ। डॉ. एमसी सक्सेना कालेज में मजूदरों को बंधक बनाये जाने के मामले में पुलिस ने वहां के दो ओर कर्मचारियों को बुधवार शाम को हिरासत में ले लिया है। इन दोनों से करीब एक घंटे तक अफसरों ने पूछताछ की। फिर कुछ आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। उधर मंगलवार को कालेज से सम्बद्ध अस्पताल से मुक्त कराये गये मजूदरों में से पांच के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराये गये। इन मजूदरों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना बीमारी के ही इंजेक्शन लगा दिये गये थे।
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपी डॉ. शेखर सक्सेना को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसमें कालेज प्रबन्धन के कई अधिकारी व कर्मचारी रडार पर है। इनके खिलाफ तथ्य जुटाये जा रहे हैं। ठाकुरगंज पुलिस ने बताया कि कई कर्मचारी अपने घरों से भी फरार हो गये हैं और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिये हैं। मजूदरों के बयान हो गये हैं। कुछ सीसी फुटेज भी अस्पताल से लिये गये हैं। इसके आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जायेगी। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने इस मामले में और तथ्य जुटाये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button