जिलाध्यक्ष ने जयगोविन्द अवस्थी को बनाया विधानसभा संयोजक

प्रधानंसघ पदाधिकारियों ने दी बधाई
मलिहाबाद, लखनऊ। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये भाजपा लगातार तत्पर है। जिलाध्यक्ष ने इसी क्रम मे भाजपा कार्यकर्ता जय गोविन्द अवस्थी को विधानसभा संयोजक बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता जय गोविन्द अवस्थी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुये उन्हें विधानसभा संयोजक पद पर नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने उनसे अपेक्षा की है कि जिस प्रकार वह पार्टी के लिये लगातार मेहनत कर ऊंचाईयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। उसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी जयदेवी कौशल किशोर को एक बार फिर विधायक बनाने का काम करें। जय गोविन्द अवस्थी के विधानसभा संयोजक बनाये जाने पर प्रधानसंघ अध्यक्ष प्र अखिलेश उर्फ अंजू सिंह ने उन्हें बधाई देते हुये जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण का आभार प्रकट किया। जयगोविन्द अवस्थी ने कहा कि जिस तरह पार्टी नेतृत्व ने भरोसा किया है, उनके भरोसे पर खरा उतरते हुये भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी कराकरयोगी आदित्यनाथ को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। पारख महासंघ के महासचिव कंुवर अरूण प्रताप सिंह उर्फ बंटी ने बधाई देते हुये पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी श्रीकान्त शास्त्री, प्रधानसंघ उपाध्यक्ष प्रताप जितेन्द्र शुक्ला, भाजपा के कद्दावर नेता सिराज अहमद, रिक्की गुप्ता, ज्ञानी पाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



