अपराधलखनऊ

पत्नी की हत्या कर मजदूर ने खुद को गोली से उड़ाया

शुक्रवार शाम गढ़ी जिंदौर में हुई वारदात
रहीमाबाद। मलिहाबाद के गढ़ी जिंदौर स्थित ससुराल आए चंद्रभान (28) ने पत्नी चांदनी (24) से घर चलने के लिए कहा था। महिला ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई। जिससे नाराज होकर चंद्रभान ने पत्नी की गर्दन में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन कर चांदनी की मां कमरे में पहुंची। जिन्हें आते देख चंद्रभान ने भी कनपटी से सटा कर खुद को गोली मार ली। बेटी और दामाद के खून से लथपथ शव पड़े देख महिला चीखने लगी। जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए और मलिहाबाद पुलिस को वारदात की सूचना दी गई।मृतिका की फाइल फोटो
लालताखेड़ा निवासी गुरुदीन ने बेटी चांदनी की शादी तीन साल पूर्व माल कनवाखेड़ा निवासी चंद्रभान से की थी। जो मजदूरी करता था। दो साल पहले चांदनी ने बेटे बिष्ट को जन्म दिया था। जिसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी। करीब एक महीने पूर्व चांदनी इलाज कराने की बात कह कर मायके आ गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी थी। चंद्रभान कई बार पत्नी को वापस आने के लिए कह चुका था। मगर, चांदनी मायके में रह कर इलाज कराने की जिद पर अड़ी थी। शुक्रवार को चंद्रभान ससुराल आया था। उस वक्त ससुर गुरुदीन बाहर गए थे। घर में चांदनी और उसकी मां दुर्गादेई थी। कमरे में पति-पत्नी बात कर रहे थे। ऐसे में दुर्गादेई नाती को लेकर कमरे से बाहर चली गई थी।
दुर्गादेई के मुताबिक वह नाती को खिला रहीं थीं। चांदनी और चंद्रभान कमरे में थे। दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। तभी गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। दुर्गादेई कमरे में पहुंची। जहां बेटी का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। वहीं, चंद्रभान हाथ में असलहा लिए खड़ा था। दुर्गादेई कुछ बोल पाती। उससे पहले ही चंद्रभान ने कनपटी से असलहा सटा कर खुद को गोली मार ली। वह भी खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। बेटी और दामाद की हालत देख दुर्गादेई बदहवास होकर चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुन कर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह के मुताबिक चांदनी और चंद्रभान के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, कमरे से एक असलहा भी पुलिस ने बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button