उत्तर प्रदेशलखनऊ

सोशल मीडिया सेंटर को और आधुनिक बनाएं यूपी डीजीपी : दुर्गा शंकर

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा है कि सोशल मीडिया की बढ़ती व्यापकता के मद्देनजऱ जरूरी है कि डीजीपी मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया मानीटरिंग सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष को और आधुनिक साफ्टवेयर से लैस किया जाए। उन्होंने शुक्रवार को डीजीपी मुकुल गोयल के साथ सोशल मीडिया मानीटरिंग सेन्टर एवं नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर तमाम जानकारियां हासिल कीं। सेल के इंचार्ज एसपी राहुल श्रीवास्तव ने अधिकारियों को विस्तार से पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों व कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव को अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशान्त कुमार द्वारा सोशल मीडिया मानीटरिंग सेन्टर के विभिन्न डेस्क जैसे ट्विटर नोटीफिकेशन, फेसबुक/यू-ट्यूब नोटीफिकेशन, साफ्टवेयर डेस्क, क्रिएटिव टीम, इंस्टाग्राम / टेलीग्राम चैनल, एनआरआई नोटीफिकेशन, फेक न्यूज आदि की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विधान सभा चुनाव के मद्देनजऱ सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तैयारियों के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य सचिव द्वारा फेक न्यूज हैंडल की कार्य प्रणाली को विस्तृत रूप से समक्षा गया। पिछले पांच वर्ष के दौरान राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यूपी पुलिस से जुड़ी फेक न्यूज का वायरल चेक ट्विटर हैण्डिल से किए गए खण्डन की जानकारी मुख्य सचिव को दी गई, जिसकी उन्होंने मुक्त कण्ठ से सराहना की। मुख्य सचिव द्वारा सोशल मीडिया मानीटरिंग सेन्टर को तकनीकी रूप से और उच्चीकृत करने के निर्देश दिए गए। डीजीपी उत्तर प्रदेश मुकुल गोयल द्वारा फ़ेक न्यूज़ डेस्क एवं ओपेन सोर्स डाटा माइनिंग के लिए आधुनिक साफ्टवेयर के इस्तेमाल के लिए निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशान्त कुमार, डीजीपी के जीएसओ रवि जोसफ लोक्कू, आईजी क़ानून व्यवस्था डा. संजीव गुप्ता एवं पुलिस महानिदेशक के जनसम्पर्क अधिकारी अभयनाथ त्रिपाठी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button