पारा पुलिस ने 70 लाख की जेवरात किया बरामद

लखनऊ। पारा पुलिस व एफ़एसटी टीम की संयुक्त टीम द्वारा नहर पर राजस्थान की एक इनोवा कार पर 70 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद की गई।
एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी आशीष कुमार मित्तल जो राजस्थान के रहने वाले हैं। वह इनोवा कार RJ 14 U H 0899 से लखनऊ अमीनाबाद के लिए ₹70 लाख के करीब की ज्वेलरी ला रहे थे। पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी और एफएसटी प्रभारी विनोद कुमार गौतम की संयुक्त टीम ने बताया कि व्यापारी के पास डायमंड, गले के हार, अंगूठी, कान के झुमके सहित दर्जनों कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में व्यापारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की मानें तो व्यापारी अभी आभूषणों का पक्का बिल नहीं दिखा पाए हैं। अगर पक्का बिल दिखा पाएंगे तो जीएसटी बिल हुआ ही इनकम टैक्स का भुगतान लेने के बाद ज्वेलरी को रिलीज कर दिया जाएगा।



