सुरक्षा, साहस व न्याय का एहसास कराकर यूपी पुलिस का बढ़ाया मान

लखनऊ। न्याय, सुरक्षा व साहस का एहसास कराकर यूपी पुलिस का मान बढ़ाने वाले पुलिस कर्मियों को 26 जनवरी के दिन सम्मानित किया जायेगा।
पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम शौर्य के आधार पर 21, पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह गोल्ड शौर्य के आधार पर 67, पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर शौर्य के आधार पर 281, पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर कार्य के आधार पर 27, पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम सेवा अभिलेख के आधार पर 18, पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह गोल्ड सेवा अभिलेख के आधार पर 37, पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर सेवा अभिलेख के आधार पर 62, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सेवा अभिलेख के आधार पर 50, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह सेवा अभिलेख के आधार पर 200 पुलिसकर्मी को सम्मानित किये जायेंगे।
पुलिस विभाग पर समय-समय पर तमाम आरोप लगते रहे है, लेकिन यह वही विभाग है जो हमें जाम, समस्या, न्याय व सम्मान से जिने की राह दिखाता है। यूपी में तमाम ऐसे जवान है जिन्होंने पुलिस विभाग का सम्मान रखते हुए अपने फर्ज के लिए जान निछावर कर दिया। ऐसे पुलिसकर्मियों से आम जनता एवं विभागीय कर्मचारियों को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति का वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। यह विशिष्ट कार्यशैली के कारण बेहद चर्चित व रियल लाइफ में सिंघम के नाम से भी जाने जाते है। यूपी के एडीजी एलओ प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
देश में इस बार 189 पुलिसकर्मियों राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया जा रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार को केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय से मिलने वाले गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रशांत कुमार को गणतंत्र दिवस पर इस विशिष्ट मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
सिल्वर सेवा पदक
डीसीपी मध्य अर्पणा रजत कौशिक, कमिश्नरेट लखनऊ,
डीसीसी साउथ गोपाल कृष्ण चौधरी, कमिश्नरेट, लखनऊ
प्लेटिनम सेवा पदक
निरीक्षक मनोज जग्गी, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ, उपनिरीक्षक आनन्द ध्यानी अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ, निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, कमिश्नरेट, कानुपर
उत्कृष्ट सेवा पदक
निरीक्षक ओमवीर सिंह अपराध शाखा अपराध अनुसंधान, लखनऊ
विशिष्ट सेवा पदक
एडीजी फायर सर्विस विजय प्रकाश, देवरिया के एसपी/ डीआईजी श्रीपति मिश्रा, झांसी के असिस्टेंट रेडियो अफसर सुशील पाण्डेय, अयोध्या के असिस्टेंट रेडियो अफसर मिश्रीलाल शुक्ला और कानपुर कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र मिश्रा।
सराहनीय सेवा पदक
आगरा के आईजी नचिकेता झा, लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य, एसपी विजिलेंस डाक्टर अरविंद चतुर्वेदी, फतेहपुर के एडिशनल एसपी राजेश कुमार समेत 72 अफसर।



