लखनऊ

10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

लखनऊ। अवैध शराब की बिक्री व निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए डीसीपी साउथ (दक्षिणी जोन) की ओर से सभी थाना प्रभरियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते पुलिस की ओर से अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को गोसाईगंज पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में तीन व्यक्तियों को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा गया। इंस्पेक्टर गोसाईगंज शैलेन्द्र गिरी ने बताया कि बीती रविवार को एसआई ललित कुमार, पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। उस दौरान लोधपुरवा मजरा अस्ती निवासी नीरूलाल पुत्र पन्नेलाल को सामुदायिक मिलन केन्द्र ग्राम अस्ती से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कमालापुर मजरा जौखण्डी निवासी आशाराम पुत्र भगवानदीन को ग्राम कमालापुर तिराहा गोसाईगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। वहीं एसआई श्याम बाबू सिंह ने जौखण्डी निवासी राम तीरथ पुत्र सुखदीन को ग्राम मुकुन्द खेडा मोड़ मजरा जौखण्डी के पास पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। एसआई ललित कुमार ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्याय में पेशा किया। जहां पर कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button