लखनऊ

कृष्णा पब्लिक स्कूल में लगाया गया कोविड 19 टीकाकरण कैम्प

लखनऊ। पूरे विश्व में करोना व ओमीकोरो को देखते हुए सतर्कता जारी कर दी गई। वहीं से बचाव के लिए बच्चों को पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश अनुसार आशियाना रतन खण्ड स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में कोविड 19 टीकाकरण का कैम्प लगवाया गया है। निस्वार्थ भाव से स्कूल के प्रबंधक लाल मणी यादव के देख रेख में यह कैंप लगवाया गया। इस अवसर पर लगभग 300 छात्र-छात्राओं, सहित अन्य लोगों को भी टीकाकरण से लाभान्वित किया गया ।टीकाकरण के उपरान्त सभी स्टाफ के लिए नाश्ते का उचित प्रबंध किया गया । टीका लगवाने के लिए सभी ने बारी-बारी से एक क्रम में हो कर वैक्सीनेशन लगवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button