लखनऊ

बेटे को बचाने के चक्कर में पिता की गई जान

लखनऊ। कैसरबाग बस अड्डे के बाहर रविवार देर शाम मासूम बेटे को बचाने के दौरान पिता की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली के भोजीपुरा के रहने वाले मुन्ना (40) छह साल के बेटे अंकित के साथ लखनऊ आए थे। रविवार देर शाम वह बरेली लौटने के लिए कैसरबाग बस अड्डा गए थे। वहां वह बेटे के लिए ब्रेड खरीदकर बस अड्डे के अंदर जा रहे थे तभी अंकित के हाथ से ब्रेड गिर गई। वह ब्रेड उठा रहा था कि एक चालक ने तेजी से बस बैक कर दी। मुन्ना ने तुरंत अंकित को खींचकर किनारे किया मगर खुद बस से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वजीरगंज पुलिस ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button