अपराधलखनऊ

खनन का मामला : महिला दरोगा का वीडियो वायरल, इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल पर अभद्रता का आरोप

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला दरोगा ने अपने इंस्पेक्टर एवं थाने में तैनात कारखास पर अभद्रता करने के साथ ही साथ अपने पद से इस्तिफा देने का एक वीडियो वायरल किया है। वहीं देर शाम महिला दरोगा को बंथरा से सरोजनीनगर तबादला कर दिया गया। इस सम्बंध में जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच एसीपी कृष्णानगर को सौंपी गयी है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
लेकिन इससे साफ हो जाता है कि खनन के इस अवैध कारोबार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस विभाग ने अपने कंधे पर ले रखी है। खनन का करोबार पूरे जनपद में अवैध रूप से फैला हुआ है। इससे पहले भी खनन में पैसा कमाने के चक्कर में मोहनलालगंज इंस्पेक्टर महेश दूबे एवं दो कांस्टेबल संस्पेड हो चुके है। उनके बावजूद भी मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, बंथरा, काकोरी, मलिहाबाद, माल एवं पारा में अवैध खनन का करोबार बेहद ही सुसंगति के साथ फैला हुआ है।
मामला खनन से जुड़ा हुआ है। जिसमें एक महिला दरोगा एवं इंस्पेक्टर बंथरा व उनका कारखास आमने सामने हो गये है। अब देखना यह है कि यह खनन किसकी वर्दी पर दाग लगाता है।
महिला दरोगा हसीना खातून ने एक वीडियो वायरल करते हुए बताया कि वह वर्तमान समय में जनपद लखनऊ के बंथरा थाने में हल्का नम्बर चार की प्रभारी है। वह सिविल ड्रेस में यह वीडियो इसलिएि बना रही है कि वह छुट्टी पर है। उनका आरोप है कि इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह एवं उनके कारखास कांस्टेबल अवध किशोर की प्रताडऩा,अभद्रता और उनके व्यवहार से अपमानित होकर अपने पद से इस्तिफा देने जा रही है। घटना एक जनवरी की है। दिन में 11 बजे मेरे क्षेत्र में मिट््टी का अवैध खनन हो रहा था। जिसकी सूचना पर मैं पालिगान को लेकर ग्राम नरेरा पहुंची अवैध खनन कर रहे लोगों से खनन की परमिशन मांगी तो उन लोगों द्वारा मरमिशन न देकर कांस्टेबल अवध किशोर को फोनकर दिया गया। अवध किशोर द्वारा उनसे पूछा गया कि मैडम आप किसकी परमिशन से वहां गयी है। तो महिला दरोगा ने कहा कि यह मेरा क्षेत्र है इसमें किसी की परमिशन की क्या जरूरत। जिसपर कांस्टेबल अवध किशोर द्वारा बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि चुपचाप वहां से चली आइये वरना अच्छा नहीं होगा। महिला दरोगा उस अवैध खनन का वीडियो बनाने लगी जिससे उच्चाधिकारियों को सूचित कर सकें। फिर उसके बाद अवध किशोर का फोन आया और कहा लो इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बात करों। जब महिला दरोगा ने जय हिंद किया तो अजय प्रताप बोले कि आप तत्काल थाने आ जाइये। जब महिला दरोगा ने कहा कि सर यहां अवैध खनन हो रहा है, तो वह बोले कि इंस्पेक्टर मैं हूं या तुम आप तत्काल थाने आइये। जब महिला दरोगा थाने पहुंची तो गेट पर अवैध किशोर बोला लगता है कि तुम्हारे बंथरा थाने के दिन पूरे हो गये है। जब महिला दरोगा ने कहा कि तमिज से बात करों तो वह बोला कि तमिज तो अब हम तुम्हें सिखायेंगे। इतना कहकर वह मोटर साइकिल लेकर कहीं चला गया। महिला दरोगा थाने के अंदर आयी और हेल्फ डेस्क पर बैठ गयी। तभी महिला दरोगा को सूचना दी गई कि आपको इंस्पेक्टर साहब अपने कार्यालय में बुला रहे है। उसके बाद महिला दरोगा इंस्पेक्टर के कार्यालय में पहुंची और नव वर्ष होने के कारण इंस्पेक्टर को बधाईयां दी। जिसमें बाद इंस्पेक्टर ने गुस्से में कहा तु होती कौन है क्षेत्र में जाने वाली। मेरा क्षेत्र था मुझे सूचना मिली थी तो मैं चली गयी तो उन्होंने बहुत ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि तु बहुत ही ज्यादा देश भक्ति और ईमानदार बन रही है अब मैं तुझे बताता हूं, तो महिला दरोगा ने कहा कि आप क्या मुझे बतायेंगे। तो इंस्पेक्टर ने कहा कि मैं तेरी जैसी लड़कियों को अपनी……. रखता हूं। तब महिला दरोगा ने कहा कि सर जबान सम्भाल कर बात करिये मैं ऐसी-वैसी नहीं हूं, तु कैसे मैं तुझे अभी बताता हूं। मैं अधिकारियों को सूचना दूंगा कि तेरा अपराधियों….। जिसके बाद वीडियो खत्म हो गया। फिलहाल इस सम्बंध में अभी किसी अधिकारी का बयान नहीं आया है। इस सम्ंबध में अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य ने बताया कि पूरे मामले की जांच एसीपी कृष्णानगर को दी गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। महिला दरोगा अभी छुट्टी पर है।

Related Articles

Back to top button