उत्तर प्रदेश

60 पूड़ी खाने वाली सिपाही का एसपी ने किया सम्मानित

गोंडा। पीएसी में तैनात एक सिपाही ने 60 पूड़ी खाकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने इससे पहले भी 107 पूड़ी खाकर एक बड़ा रिकार्ड बनाया था। पुलिस अधीक्षक ने खाना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर नकद पुरस्कार देकर सिपाही को सम्मानित किया।
30वीं वाहिनी पीएसी में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात ऋषिकेश राय ने 60 पूड़ी खाकर चार महीने पहले का अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया। इतना ही नहीं, 15 अगस्त 1987 को ऋषिकेश को पीएसी में तैनाती मिली। इस दिन उसने 107 पूड़ी खाई थी। पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड से पूर्व बड़ा खाना का आयोजन किया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों को भोजन परोसा तथा उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। इसमें खाना प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में पीएसी के कर्मियों ने भी प्रतिभाग किया। पीएसी के मुख्य आरक्षी ऋषिकेश राय ने 60 पूड़ी खाकर प्रथम स्थान हासिल किया। ऋषिकेश इसके पहले 30 सितंबर को 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के स्थापना दिवस पर आयोजित बड़ा खाना पर 51 पूड़ी खाने का रिकार्ड अपने नाम किया था। खाना प्रतियोगिता में अव्वल ऋषिकेश को पुलिस अधीक्षक ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा आरक्षी अमित कुमार सिंह ने 48 पूड़ी खाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीएसी के मुख्य आरक्षी ऋषिकेश राय ने बताया कि पीएसी में उनकी तैनाती 15 अगस्त 1987 को 11वीं वाहिनी सीतापुर में हुई थी। उन्होंने बताया कि उसी दिन बड़ा खाना का आयोजन किया गया था। उन्होंने ज्वाइनिंग के पहले दिन 107 पूड़ी खाकर रिकार्ड कायम किया था। वह कुश्ती व बाक्सिंग के खिलाड़ी हैं। मौजूदा समय उनकी ड्यूटी गोरखपुर में लगी है। उन्होंने बताया कि विशेष अवसर पर वह अधिक भोजन करते हैं। इससे उनको कोई परेशानी भी नहीं होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button