लखनऊ

पारा में अधेड़ ने की आत्महत्या

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने घर के अंदर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहम्मद शाहिद (45) पुत्र सत्त निवासी ग्राम सलेमपुर पतौरा, दुल्लू खेड़ा ने घर के अंदर कमरे में का दरवाजा बंद करके आग लगाकर आत्महत्या कर कर ली। मोहम्मद शाहिद अधिक शराब पीने का आदि था। कमरे के अंदर शराब की खाली बोतलें अधिक संख्या में मिली है। उसके परिवार में भाई, बहन व भतीजे सहित अन्य लोग मौजूद है। मृतक की पत्नी करीब 10 वर्ष पहले इसकी हरकतों से परेशान होकर इसे छोड़ कर चली गई थी। परिवार के लोग ही उसे खाना व कपड़े दिया करते थे। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार अधेड़ प्रथम दृष्टितया आत्महत्या की है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button