लखनऊ

राज्यपाल ने जिला कारागार, कानुपर नगर में महिलाओं को शाल, कम्बल, बच्चों को गर्म कपड़े और खिलौने वितरित किए

अपने अपराधों को न दोहराएं महिलाएं : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार कानपुर भ्रमण के दौरान जिला कारागार, कानपुर नगर में न्यायिक अभिरक्षण में रह रही 122 महिलाओं को शॉल एवं कम्बल वितरित किए। उन्होंने प्रत्येक महिला को 1 शॉल तथा 1 कम्बल प्रदान किया तथा महिलाओं के साथ रह रहे उनके सात बच्चों को भी गर्म कपड़ों के तीन सेट, खिलौनों के सेट, पठन-पाठन सामग्री और फल-मिष्ठान वितरित किया।
राज्यपाल जी ने कारागार में रह रही महिलाओं के कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए राजभवन की ओर से 5 कम्प्यूटर सेट, कुर्सी एवं टेबल के साथ उपलब्ध कराए। उन्होंने बंदी महिलाओं के कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु करागार में बनाए गए च्च्महिला बंदी हेतु पुनर्वास कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रयोगशालाज्ज् का फीता काटकर उद्घाटन किया।
राज्यपाल जी ने इस अवसर पर इन महिलाओं को अपराध से विमुख होने तथा स्व-विकास और सद्वृत्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि किन्ही परिस्थितियों अथवा कारणों से उनसे अपराध हुआ भी है तो भविष्य में वे ऐसी वृत्ति को न दोहरायें। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने तथा आत्मनिर्भर होने के लिए कौशल विकास पर ध्यान देने को भी कहा। जेल में बंद महिलाओं के साथ रह रहे उनके अबोध बच्चों की उचित शिक्षा व्यवस्था के लिए राज्यपाल ने विशेष आग्रह व्यक्त किया और जेल प्रशासन से इस दिशा में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेन्द्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी, डी.आई.जी. जेल शैलेन्द्र मैत्रैय एवं जेल सुपरिटेंडेंट जिला कारागार कानपुर आर.के जयसवाल सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button