लखनऊ

पारा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। पारा के बल्देवखेड़ा में बीमारी से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक पारा के बल्देवखेड़ा निवासी विजय शंकर अस्थाना की पत्नी प्रतिभा (36) काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित थी। जिसका इलाज सण्डीला स्थित मायके से चल रहा था। मिली जानकारी अनुसार विजय शंकर नौकरी पर गए थे। बेटा विराट व बेटी दिव्यांशी स्कूल गई थी। घर पर प्रतिभा अकेली थी। बच्चे स्कूल से लौट कर आए घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। बच्चों को गेट पर खड़ा देख पड़ोसी भी एकजुट हो गए। सभी ने कई अवाजें दी, लेकिन गेट नहीं खुला। किसी अनहोनी की आशंका से पड़ोसियों ने पीछे के रास्ते जाकर देखा तो प्रतिभा दरवाजे के रोशनदान की ग्रिल में दुपट्टा के सहारे लटकी हुई थी। आनन-फानन में प्रतिभा को फंदे से उतारकर रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button