लखनऊ

मंडी शुल्क हटाने को लेकर व्यापारी डिप्टी सीएम से मिले

लखनऊ। व्यापारियों ने मंडी शुल्क हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने व्यापारियों के उत्पीडऩ रोकने के संबंध में मंडी निदेशक को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि नवीन लाइसेंस और मुख्य व्यवस्था में आने के लिए व्यापारियों को 31 जनवरी 2022 तक का समय दिया जाए।
इस निर्देश पर अधिकारियों ने जून तक जो लाइसेंस थे, उनको मान्यता प्रदान करने का आश्वासन दिया और इस दौरान किसी भी प्रकार का प्रत्यावर्तन अथवा उत्पीडऩ का कार्य विभाग द्वारा नहीं किए जाने की भी बात कही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता तथा वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से मुलाकात की। इस संबंध में एसीएस देवेश चतुर्वेदी तथा मंडी निदेशक भी उपस्थित रहे। महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि मंडी शुल्क हटाने की मांग अभी खत्म नहीं हुई है। इस संबंध में जल्द ही सीएम से मिलकर मंडी शुल्क हटाने को लेकर वार्ता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button