अपराधलखनऊ

निगोहां में ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, दो महिलाओं की मौत, दो लोग घायल

लखनऊ। निगोहा थाने के सामने डीसीएम और क्रेटा कार की भीषण टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्रेटा कार में डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे क्रेटा कार बेकाबू हो गई और वह दो राहगीर महिलाओं को रौंदते हुए हाईवे के नीचे खाईं में जाकर पलट गई। इससे दोनों राहगीर महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कार सवार मां-बेटे घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार निगोहां थाने के सामने तेज रफ्तार कार दो महिलाओं को कुचलती हुई आठ फीट गहरे खुले नाले में जा गिरी। कार सवार मां-बेटे रायबरेली की ओर से आ रहे थे। कार बहुत तेज रफ्तार से थी। कार सोमवार दोपहर निगोहां थाने के सामने सड़क पर चल रहीं सुनीता और रेशमा को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों कार के नीचे आ गईं और कुचलने से गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे करीब आठ फीट गहरे खुले नाले में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर पुलिस कर्मी और राहगीर दौड़े। घायल सुनीता और रेशमा को आनन फानन क्षेत्र स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां, डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे मां-बेटे को निकाला। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद क्रेन मंगवाकर कार को खाई से निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार सवारों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उनका इलाज चल रहा है। दोनों मां-बेटे हैं। बस इतना पता चला है और जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार हाईवे किनारे पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले में गिरी है। नाले के दो ढक्कन लंबे समय से खुले पड़े हैं। कई बार इसकी शिकायत भी की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आए दिन हादसे होते रहते हैं। बावजूद इसके उच्चाधिकारी और हाईवे अथारिटी ध्यान नहीं दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button