अपराधलखनऊ

बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह की कई राउंड फायरिंग, प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी को लगी गोली

लखनऊ। तालकटोरा इलाके में कर्बला के पास शनिवार सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। पड़ोस स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लौट रहे सोनू के हाथ में एक गोली लग गई। उसे गंभीर हालात में ट्रामा में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन गोलियां प्रिंटिंग प्रेस के शटर में लगी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
कर्बला के पास अब्दुल मुकीम का प्रिंटिंग प्रेस है। शनिवार शाम भदेवां में रहने वाला सोनू और उसका साथी फैजी कुछ प्रिंटिंंग का आर्डर देने गया था। दोनों पैदल लौट रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए निकले। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ मच गई। एक गोली सोनू के बायें हाथ में लगी जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर गया। दो गोलियां प्रिंटिंग प्रेस के शटर के ऊपर और एक बीच में लगी। जिससे शटर क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी पर एसीपी बाजारखाला विजय राज सिंह, सीओ एलआइयू अवधेश कुमार सिंह, तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक इमारत में लगे सीसी कैमरे खंगाले तो वह बंद मिले। एसीपी ने बताया कि सोनू और फैजी ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। फायरिंग करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही उनके भागने की दिशा में लगे सीसी कैमरों की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button