लखनऊ

पारा से शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पारा शदधिबल तिवारी के कुशल निर्देशन में एसआई पटेल सिंह राठी मय हमराह उ.नि. अनुज कुमार व अन्य हमराही कर्मचारीगण के द्वारा अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी हैदर कैनाल नाला पूर्वीदीन खेड़ा नियर प्लाई फैक्ट्री थाना पारा लखनऊ को मय एक अदद पिडू बैग जिसमें 01 अदद बैंक पास बुक, 05 लम्बी चाभिया , 03 अदद एलआईसी की रशीदे .03 छोटी चाभिया एक छल्ले में एक अदद पैन ड्राईव एक अदद चश्मा 01 अदद टिफिन 01 T अदद स्ट्रील मिल्टन पानी का बोतल तथा लोकर के दाहिने जेब से 110 रुपये व कुछ अन्य कागजात प्रपत्र के साथ फ्लाई फैक्ट्री तिराहा माया पुरम से 50 कदम दूरी से गिरफ्तार किया गया है ।

Related Articles

Back to top button