लखनऊ
जलालपुर चौकी इंचार्ज ने खोये बच्चे को परिजनों से मिलवाया

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर चौकी इंचार्ज ने 4 वर्षीय खोए बालक को परिजनों से मिलवाया। मासूम गली में खेलने के दौरान भटक गया था, जो जलालपुर चौकी क्षेत्र में मिला। जिसके बाद चौकी इंचार्ज जयचंद बाबू ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रुद्र प्रताप सिंह पुत्र श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी E 47 शीतला पुरम थाना पारा लखनऊ उम्र 4 वर्ष जो रास्ता भटक गया था। शाम 4:00 बजे घर से खेलते खेलते निकल गया था। गली-गली घूम कर लोगों से पूछताछ कर उसकी मांअमृता सिंह को सुपुर्द किया गया। जिसके पिता शधीरेंद्र प्रताप सिंह सचिवालय बापू भवन में बाबू हैं। चौकी प्रभारी जलालपुर जय चंद्र बाबू शर्मा व उनकी टीम द्वारा बच्चे को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



