लखनऊ

सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार रोडवेजकर्मी

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
लखनऊ।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ समेत प्रदेश भर के डिपो पर धरना प्रदर्शन किया। कैसरबाग बस अड्डे पर जुटे सैकड़ों कर्मियों ने वर्षों से लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर नारेबाजी करते हुए सरकार को चेताया और आर-पार की लड़ाई ऐलान किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री गिरीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के 20 क्षेत्रों के मुख्यालय पर परिवहन निगम के कर्मचारियो ने धरना दिया है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ने की तैयारी में है।
डीजल चोरी की रिकवरी के विरोध में उतरे कर्मी
क्षेत्रीय मंत्री राज कुमार ने बताया कि अनुचित डीजल रिकवरी वेतन कटौती करने, स्पेयर पार्ट्स कमी दूर न करने सहित कई लंबित मांगों पर निर्णय न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई है। धरना प्रदर्शन में संविदा कर्मचारी संघर्ष यूनियन के महामंत्री कन्हैया लाल पांडेय, परिषद के शाखाध्यक्ष सुरेश वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इन मांगों को लेकर कर्मचारी नाराज
महंगाई भत्ते की बकाया किश्तों का भुगतान तत्काल किया जाए
31 दिसंबर 2001 तक के संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए
वेतन विसंगतियां दूर करके मृतक आश्रितों की नियुक्ति की हो
आउटसोर्स कार्मियों को पारिश्रामिक के तहत न्यूनतम मजदूरी दी जाए।
नई बसें खरीदन व मार्गों के राष्ट्रीयकरण के प्रस्ताव मंजूर किए जाए।
प्रदेश के बाहर तैनात कार्मिकों का मकान किराया भत्ता पुनरीक्षित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button