लखनऊ

काला फीता बांध फार्मासिस्टों ने जताया विरोध

लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश भर के फार्मासिस्टों का चौथे दिन भी आन्दोलन जारी रहा। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर काम किया। फार्मासिस्टों ने सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध दर्जन कराया। बलरामपुर अस्पताल में तैनात डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष कपिल वर्मा के नेतृत्व में संरक्षक केके सचान, पूर्व महामंत्री श्रवण सचान, पूर्व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष रजत यादव, सुभाष श्रीवास्तव, संजय कनौजिया समेत सभी फार्मासिस्टों ने काउंटर पर काला फीता बांधकर काम किया।
वहीं सिविल अस्पताल में डीपीए लखनऊ के अध्यक्ष अरुण अवस्थी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील यादव, जीसी दुबे, ओपी पटेल, श्रवण चौधरी आदि और डफरिन से जसवंत सिंह, अरविंद तिवारी, पवन शर्मा, टीबी अस्पताल से रामेंद्र सिंह, राजेश कोहली, कल्पना सचान, जितेंद्र कुमार पटेल ने काला फीता बांधकर काम किया। राजधानी के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के फार्मासिस्टों ने पदनाम, वेतन मान, भत्ते, पदोन्न्ति समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर अपने-अपने कार्य स्थल पर विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button