लखनऊ

पारा में ऑटो ड्राइवर ने पेश की इमानदारी की मिसाल

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक ऑटो ड्राइवर ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए ऑटो में छूटे बैग को पुनः मोहन चौकी इंचार्ज के सुपुर्द कर महिला का बैग लौटाया।
श्रीमती सावित्री सिंह स्वर्गीय बृजेश सिंह निवासी बहराइच ने अवध चौराहे से पारा के लिए ऑटो लिया था। सावित्री सिंह अपने भतीजे की शादी में राम विहार कॉलोनी पारा में शामिल होने आई थी। जहाँ जल्दबाजी में महिला का बैग ऑटो यूपी 32 ईटी 6188 छूट गया था। ऑटो ड्राइवर ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए महिला का ऑटो में छूटा हुआ बैग मोहन चौकी इंचार्ज विश्व दीपक को लौटाया। महिला कुछ ही देर बाद ऑटो में छूटे बैग की शिकायत लेकर मोहन चौकी इंचार्ज के पास पहुंची। जहां चौकी इंचार्ज भी तो दीपक सिंह ने महिला का है उन्हें लौटाया। महिला ने ऑटो चालक को दिल से धन्यवाद देकर उसका शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button