
लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के दौरान खेत में सो रहे दो युवकों को बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में काकोरी एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद का मामला है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
काकोरी के जलियांमऊ गांव में खेत में सो रहे श्री राम पुत्र सुखाई व लाला को बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। श्री राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लाला को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में काकोरी एसीपी का कहना है कि जमीनी विवाद का मामला है। हमलावर बाहरी नहीं है। मिली जानकारी अनुसार हत्यारे गांव के ही रहने वाले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस की घोर लापरवाही के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जबकि इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



