लखनऊ

गोसाईंगंज के दो भाइयों की हादसे में बछरावां में मौत

अनियंत्रित होकर कार ट्रक में घुसी
गोसाईगंज।
बछरावां के लालगंज से रविवार रात बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौट रहे दो भाइयों सतेन्द्र सिंह (27) और सीमान सिंह (36) की कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से जा टकरायी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह हादसा बछरावां रोड स्थित नवरंग सिंह का पुरवा के पास हुआ। बछरावां पुलिस ने गोसाईंगंज के अहिमामऊ में रहने वाले परिवारीजनों को दोनों की मौत की सूचना दी। परिवारीजनों से पता चला कि दोनों चचेरे भाई थे।
अहिमामऊ गांव के रहने वाले सीमान सिंह अपने भाई सतेन्द्र सिंह के साथ रविवार को बर्थ डे पार्टी में शामिल होने लालगंज गये थे। पार्टी खत्म होने के बाद दोनों भाई रात करीब एक बजे कार से घर लौट रहे थे। नवरंग सिंह का पुरवा के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। ड्राइवर सीवान कार को सम्भाल नहीं सका और वह ट्रक के पीछे जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आस पास लोग जुट गये। कुछ राहगीरों की मदद से दोनों को कार से निकाला गया। इस बीच वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों को बछरावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button