लखनऊ

नगर निगम कर्मचारियों ने चार महीने से वेतन न मिलने पर की हड़ताल

लखनऊ। करीब 4 महीने से मानदेय न मिलने से नाराज नगर निगम के कूड़ा निस्तारण विभाग के कर्मचारियों व वाहन चालकों ने हड़ताल कर दी। सुबह आरआर विभाग पहुंचने पर कर्मचारियों ने कहा कि वह आज गाड़ियां नहीं निकालेंगे। वह शहर से कूड़ा नहीं उठाएंगे। जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। कूड़ा निस्तारण विभाग में सभी गाड़ियों के चक्के जाम हो गए। आनन फानन अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंगलवार तक सभी को मानदेय देने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने काम शुरू किया। नगर निगम के आरआर विभाग में करीब 1600 कर्मचारी काम करते हैं। ज्यादातर कर्मचारी आउटसोर्सिंग से लगाए गए हैं। इन कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला था। लगातार अधिकारी उन्हें आश्वासन देते आ रहे थे। दीपावली नजदीक होने पर भी उन्हें वेतन की उम्मीद नहीं थी। जिसके चलते सोमवार को सुबह कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। वह नगर निगम के आरआर विभाग के बाहर खड़े हो गए और गाड़ियां न निकालने की बात करने लगे। अन्य काम भी करने से कर्मचारियों ने मना कर दिया। जिससे अधिकारियों को पसीने आ गए। आरआर विभाग के मुख्य अभियंता राम नगीना त्रिपाठी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को शांत कराया। मंगलवार तक हर हाल में सभी को वेतन दिलाने की बात कही। जिसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने काम शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button