उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

कैंसर संस्थान में शुरू होगा पैलेटिव केयर विभाग

लखनऊ। सुलतानपुर रोड स्थित स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अब पैलेटिव केयर विभाग शुरू होगा। इसके शुरू होने से कैंसर, एचआईवी आदि गंभीर बीमारियों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। डॉ. हिमांशु प्रिंस को फैकल्टी इंचार्ज बनाया गया है। संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमन ने डॉक्टर और अन्य स्टाफ की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। गुरुवार को डॉ. धीमन ने संस्थान के डॉक्टरों के साथ इस संबंध में बैठक की और निरीक्षण कर सुविधाएं परखी। पैलेटिव केयर में कैंसर के अलावा पार्किसंस, अल्जाइमर, ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को भी दर्द से मुक्ति मिलेगी। कैंसर के 75 फीसद मरीज एडवांस स्टेज में आते हैं, इसलिए इन्हें अधिक पैलेटिव केयर की जरूरत है। पैलेटिव केयर में 90 फीसद मरीजों को काफी हद तक दर्द से राहत मिल जाती है। कुछ मरीजों में इंटरवेंशन तकनीक से दर्द की जगह पर सीधे इंजेक्शन से ट्यूब से दवा की देकर राहत दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button