नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, आशियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मध्य जोन के अंतर्गत आशियाना थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मुकदमा दर्ज, धाराओं में हुआ संशोधन
वादीनी की तहरीर पर 28 फरवरी 2026 को थाना आशियाना में मु0अ0सं0 55/2026 के तहत धारा 65(1)/137(2)/123/351(2) बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने नाबालिग को रात में गाड़ी में बुलाकर नशीला पदार्थ सुंघाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 351(2) बीएनएस को संशोधित कर 351(3) बीएनएस तथा 4(2) पॉक्सो एक्ट के स्थान पर 3/4(2) पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया।
औरंगाबाद अंडरपास से दबोचा गया आरोपी
मुखबिर की सूचना पर व0उ0नि0 धर्मवीर शाही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औरंगाबाद अंडरपास पुल के नीचे से आरोपी केशव थारू उर्फ मोहित थारू (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी गोपालपुरी आलमबाग का निवासी है तथा वर्तमान में कृष्णानगर क्षेत्र में रह रहा था। उसका स्थायी पता जनपद उन्नाव बताया गया है।
उसे 01 मार्च 2026 को रात 8:15 बजे हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं से अवगत कराया गया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में व0उ0नि0 धर्मवीर शाही, उ0नि0 कुलभूषण सिंह और हे0का0 अशोक शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



