उत्तर प्रदेश

डिस्ट्रिक्ट बस ऑपरेटर एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

लखीमपुर खीरी । पुलिस एवं परिवहन विभाग के ढुलमुल रवैये के चलते बिना किसी परमिट परमीशन पूरे जिले की सड़कों पर दौड़ रहे मैजिक आटो तथा ई रिक्शा ने प्राईवेट बस मालिकों की कमर तोड़ दी है।वहीं चुनाव कार्य में लगाई गई बसों का कई वर्षों से भुगतान नही होने से बस आपरेटरों की परेशानी बढती जा रही है।जिले के डीएम से लेकर प्रदेश के सीएम तक कई बार वार्ता ज्ञापन आदि देने के बाद भी कोई ठोस परिणाम नहीं निकलने से आहत बस मालिकों द्वारा शहर के गढ़ी रोड स्थित गोल्डन स्क्वायर में डिस्ट्रिक्ट बस ऑपरेटर एसोसिएशन के बैनर तले संगठन के जिलाध्यक्ष मनमीत सिंह राना सोनू की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में जिले के सभी मार्गों की बस यूनियन के अलावा लखनऊ सीतापुर शहजहांपुर पीलीभीत बरेली आदि के काफी संख्या में बस मालिकों ने हिस्सा लिया।इस बैठक को मोहन बाजपेयी दीदार सिंह खैरा इंद्रजीत सिंह गिल आदि कई बस मालिकों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए बस सेवा के कारोबार में आ रही समस्याओं तथा उनसे निपटने के लिए विचार किया गया।जिलाध्यक्ष ने बताया चुनाव कार्य में लगी बसों के बकाया भुगतान के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से मिलकर ज्ञापन के जरिए अपनी बात रखी गई किंतु कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। हर बार भुगतान कराने का आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है।वहीं लखीमपुर तिकोनिया बस यूनियन के महामंत्री पप्पू गुप्ता ने बताया जिलास्तर पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों से लेकर प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन तक सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रहे टैंपों ईरिक्शा पर रोक लगाने के आदेश निर्देशों का पालन नहीं होने से बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं।इससे बसों की फाइनेंस की किस्त रोड टैक्स डीजल का खर्चा स्टाफ का वेतन निकालना मुश्किल हो रहा है।हम लोग निरंतर घाटे में जा रहे हैं।यदि शासन प्रशासन द्वारा जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है।तो विवश होकर हम लोगों को चक्का जाम आदि कार्यक्रम करने पड़ेंगे।इस बैठक में बस ऑपरेटर यूनियन के जिला अध्यक्ष स. मनमीत सिंह राना सोनू कोषाध्यक्ष स. दीदार सिंह खैरा सेक्रेटरी स. इंद्रजीत सिंह गिल मोहन बाजपेई आदि काफी सहित मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button