अपराधलखनऊ

मुन्ना साहू हत्याकाण्ड के आरोपी पुलिस की पड़क से दूर

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा चौकी अंतर्गत हुए मुन्ना प्रसाद साहू हत्याकाण्ड के आरोपी अभी भी पुलिस की पड़क से दूर है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है। पुलिस के अनुसार अन्य तीन नामजद आरोपियों सहित चार से पाचं अज्ञात की तलाश की जा रही है।
विदित हो कि विगत होली के दिन सुबह 8 बजे पुरानी रंजिश को मानते हुए एक राय होकर अनीला शर्मा पत्नी संजय शर्मा, विकास शर्मा, राहुल शर्मा एवं उनका नाबालिग पुत्र सहित पंकज रस्तोगी व चार से पांच अज्ञात लोगों ने लाठी डण्डों एवं घारदार हथियार से मुन्ना प्रसाद साहू (36) एवं उनकी पत्नी रिंकी (33) को पीट-पीट कर मरणासन कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने गये स्थानीय लोगों को भी काफी चोटे आयी। आनन-फानन में मुन्ना व उसकी पत्नी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना प्रसाद के लड़के अमन को ही थाने में बैठा लिया। आठ से दस घंटे थाने में बैठाने के बाद जब स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा तो पुलिस ने अमन को छोड़ दिया। वहीं घटना के दो दिन बाद इलाज के दौरान मुन्ना की मौत हो गयी। पीड़ित परिवार की माने तो पुलिस ने अभी आरोपी अनीला देवी, पंकज रस्तोगी एवं उसके नाबालिग लड़के सहित अन्य चार से पांच आरोपियों को नहीं पकड़ा है। इस सम्बध में एसीपी काकोरी का कहना है कि मामले की जांच की जांच की जा रही है। संजय शर्मा सहित उनके दो पुत्र विकास शर्मा, राहुल शर्मा को जेल भेजा जा चुका है। अन्य पंकज रस्तोगी, अनीला देवी सहित अन्य की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button