लखनऊ

बाइक सावर को टैंकर ने रौंदा, दो लोगों की मौत, एक घायल

लखनऊ। काकोरी मोहान रोड घुरघुरी तालाब चैकी के अंतर्गत शिवरी चैराहे पर रविवार की शाम करीब 11.30 बजे एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप् से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार उन्नाव थाना हसनगंज नवलगंज गांव के रहने वाले राम सजीवन गौतम (35) सजीवन लाल (30) पुत्र स्व. कालिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। काकोरी के शिवरी महत्वा गांव में तिलक समारोह में अपनी मोटर साइकिल एचएफ डिलेक्स से घर वापस लौट रहे थे तभी तेज रफ््तार टैंकर ने मोटर साइकिल एचएफ डिलेक्स यूपी 35 ए 9539 सवार को रौंद दिया। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने घुरघुरी तालाब चैकी पर की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे टैंकर चालक को घुरघुरी तालाब चैकी पर तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाल ,होम गार्ड अनुज यादव ने पोलिगान 169 गाड़ी से दौड़ाकर उन्नाव के नवलगंज में पकड़ा। जहां से पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक एवं वाहन को काकोरी कोतवाली ले आयी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी चालक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button